चांडिल बाजार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा

चांडिल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर चांडिल बाजार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चांडिल डैम रोड से हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा हाथों में लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और मोदी सरकार के अभियानों की सफलता पर खुशी जताई। यात्रा ने चांडिल बस स्टैंड तक यात्रा की और फिर वहाँ से तांती बांध की ओर बढ़ते हुए संपन्न हुई।
इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अपने संबोधन में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से यह साबित होता है कि हमारे सरकार के प्रयास हमेशा जनता के हित में होते हैं। यह यात्रा ऑपरेशन की सफलता के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम सभी मिलकर देश को प्रगति की ओर ले जाएंगे।”
यात्रा में स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित थे। उन्होंने तिरंगे के साथ नारे लगाए और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़े लोग भी यात्रा का स्वागत करते हुए तिरंगे को सलाम करते नजर आए। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया, जिनका कहना था कि यह यात्रा न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र शक्ति का संकेत है।
भाजपा नेता सह समाजसेवी राकेश वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना सशक्त होने के साथ साथ उन्हें हर तरह के युद्ध के लिए खुली छूट दी गई है, इसके परिणामस्वरूप ऑपरेशन सिंदूर को सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से समस्त भारतवासी प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हो अथवा बांग्लादेश कोई भी भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले हर देश को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा नेता पप्पू वर्मा, चांडिल प्रमुख रामकृष्ण महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार, बोनु सिंह, दिलीप महतो, अनिल सिन्हा, राजू दत्ता, महेश कुंडू, सपन साव, सुमन मुखर्जी, साहेब सिंह, आशीष कुंडू, भरत महतो, सोमेन मोदक, नितेश तिवारी, संजय चौधरी, समीर कुंडू समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share this News...