नाबालिग पीड़िता के परिजनों को भाजपा ने दिया 28 लाख का चेक

दुमका , जिले के ओपी थाना क्षेत्र के श्री अमड़ा में एक नाबालिग लड़की की हत्या के बाद लड़की के परिजनों को बुधवार को भाजपा ने 28 लाख रुपए का चेक दिया। यहां बताते चलें कि देश में चर्चित इस जघन्य हत्या काण्ड की चर्चा पूरे देश में हुई थी और सरकार की किरकिरी हुई थी।
पीड़ित परिवार को चेक देने के लिए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, स्थानीय सांसद सुनील सोरेन पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी, सारठ के विधायक रणधीर सिंह, बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी , जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन आदि के साथ कई स्थानीय नेता पहुंचे थे। गौरतलब है कि इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा के दिग्गज नेता कपिल मिश्रा, सांसद निशिकांत दुबे आदि नेता पेट्रोल कांड की पीड़िता के परिजनों को भी 28 लाख रुपए का चेक देकर सहयोग किया था।

Share this News...