हल्दीपोखर में ग्रामीणों ने रंगेहाथ दो मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा,कोवाली पुलिस को किया सुपुर्द

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुख्य बाजार में ग्रामीणों ने सोमवार को दो मोटरसाइकिल चोर को पकड़ कोवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है .
मिली जानकारी अनुसार तेंतला निवासी अनील सरदार का होंडा स्पेंलडर शनिवार हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी हो गया था। बाईक चोरी की लिखित सूचना कोवाली थाना को दी गई । इधर सोमवार को चोरी गए बाईक का नंबर प्लेट हटाकर दो व्यक्ति हल्दीपोखर पहुंचे। इस दौरान बाईक मालिक व उसके दोस्तों ने बाईक पहचान कर बाईक सवार को रोककर बाईक का कागजात दिखाने को कहा तो वह गाड़ी का कोई कागज़ नहीं दिखा सका। घटना की सूचना हल्दीपोखर टीओपी को दी गई । ग्रामीणों ने बाईक और बाईक सवार दो व्यक्ति को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़ाए दोनो संदिग्ध बाईक चोर को कोवाली थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को एक ने अपना नाम कौशिक गोप गांव जुड़ी बताया है। पकड़ाए दोनो व्यक्ति नशा में थे।

Share this News...