कैसी है  जेन Z  पीढ़ी, किस उम्र के लोगों को कौन सी पीढ़ी कहते हैं , यहां जानिए पूरी डिटेल

 

Gen-Z Meaning: नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पूरी दुनिया में छाया हुआ है। पूरे प्रदर्शन की बागडोर Gen-Z कर रहे हैं। ये Gen-Z कोई राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन नहीं है, बल्कि ये एक पीढ़ी यानी जेनरेशन समूह के लिए प्रयोग होने वाले शब्द है। इस पीढ़ी के लोगों ने नेपाल में तख्तापलट कर दिया है। इसके बाद जेनरेन जेड के बारे में जानने के लिए कोई उत्सुक हो गया है कि आखिर इसे जेन जेड क्यों कहा जाता है। यह शब्द कैसे आया, आइये जानते हैं पूरी डिटेल….

दरअसल, नई पीढ़ी यानी जेनरेशन Z वह बच्चे हैं, जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। इस 15 साल के बीच जो बच्चे पैदा हुए हैं, उन्हें जेन जेड कहा जाता है। साल 2025 तक यह पीढ़ी दुनिया की करीब 30 फीसदी वर्कफोर्स बन चुकी है और अपनी अलग सोच और आदतों से समाज और अर्थव्यवस्था दोनों पर असर डाल रही है।

यह पीढ़ी इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग में पली-बढ़ी है, जिसके कारण यह तकनीक-संपन्न तो है ही. ये जागरूक और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भी मानी जाती है। ये ज़िलेनियल्स भी कहे जाते हैं। ये आज के समय की सबसे चर्चित और प्रभावशाली पीढ़ी है। टेक्नोलॉजी उनके डीएनए में है, वो नए ऐप्स और ट्रेंड्स को बहुत तेजी से अपनाते हैं।
पैसों की बचत और कमाई

Gen-Z बहुत की स्मार्ट तरीके से सोचते हैं। यही वजह है कि ये अपनी भविष्य की प्लानिंग बहुत पहले से ही शुरू कर देते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, करीब दो-तिहाई Gen-Z ने 19 साल की औसत उम्र से ही बचत करना शुरू कर दिया था। साल 2025 में, 18 से 35 साल के करीब 61 फीसदी युवा पैसों को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा, नौकरी में अनिश्चितता और घर खरीदने की बढ़ती कीमत भी उन्हें परेशान करती है। अपनी कमाई बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता पाने के लिए Gen-Z में अतिरिक्त काम करने का चलन बढ़ा है।

मोबाइल पर भरोसा

Gen-Z डेस्कटॉप के बजाय मोबाइल पर ही ज्यादा काम करते हैं। 81 फीसदी लोग सोशल मीडिया पर ही प्रोडक्ट खोजते हैं और 85 फीसदी नए प्रोडक्ट्स के बारे में इन्हीं प्लेटफॉर्म से पता लगाते हैं। ऑनलाइन रिव्यू पर भरोसा करते हैं।
Gen – Z क्यों कहा जाता है?

Gen-Z ने अपना जीवन तकनीक और आधुनिक उपकरणों के इर्द-गिर्द ही बिताया है। ऐसे में इन लोगों को टेक्नोलॉजी का किंग भी कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि इनकी शुरुआत की टेक्नोलॉजी के साथ हुई है। इसी कारण से इस पीढ़ी को Gen-Z कहा जाता है।
पीढ़ियों के प्रकार

जेनरेशन यानी पीढ़ियों को अलग-अलग उम्र के हिसाब से बांटा गया है। इसमें जन्म से लेकर 124 साल तक की उम्र के लोग शामिल होते हैं। सबसे नई जेनरेशन का नाम बीटा है। इसमें 0 से 14 साल तक के बच्चे शामिल हैं। ये पीढ़ी पहले के मुकाबले काफी टेक्निकल होगी। इसकी वजह ये है कि इन्हें इंटरनेट, AI समेत तमाम जानकारियां होंगी।

किस उम्र के लोगों को कौन सी पढ़ी कहते हैं

ग्रेटेस्ट जेनरेशन – इसी पढ़ी में 1901 से 1927 के बीच जन्म हुए लोगों को शामिल किया गया है।

साइलेंट जेनरेशन – इस पीढ़ी में 1928-1945 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

बेबी बूमर्स – इस पीढ़ी में 1946- 1964 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

जेनरेशन एक्स – इस पीढ़ी में 1965 – 1980 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

मिलेनियल्स या जेन वाई – इस पीढ़ी में 1981- 1996 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

जेन जी – इस पीढ़ी में 1997- 2012 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

जेन अल्फा – इस पीढ़ी में 2013-2024 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

जेन बीटा – इस पीढ़ी में 2025 – 2039 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

Share this News...