डुमरिया के वृद्धाश्रम में महिला की मौत

डुमरिया 21 मार्च संवाददाता हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा डुमरिया के बाकुलचनदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित निर्वाण वृद्धाश्रम की मनसा देवी (उम्र 69 वर्ष ) का आज सुबह छ: बजे निधन हो गया । निर्वाण वृद्धाश्रम के लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन एवं पुलिस को दी । इसके बाद शव को डुमरिया सी एच सी लाया गया । फिलहाल शव सी एच सी में ही है । मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनसा देवी जमशेदपुर बारीडीह के कालूबगान की रहने वाली थी । बताते हैं कि पहले वह बारीडीह में कोई घरों में झाड़ू पोंछा कर अपना गुजर बसर कर रही थी ।जब वह काम कार्य करने में असमर्थ हो गई तब हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के कार्यकर्ता की नजर पड़ी. उसके बाद उसे डुमरिया के बाकुलचदा में स्थित निर्वाण वृद्धाश्रम लाया गया । यहां वह पिछले चार माह से रह रही थी । बताया गया कि उनकी कोई संतान या परिजन यहां नहीं है । प्रशासन उनके अंतिम संस्कार के लिए पहल कर रहा है ।

Share this News...