जमशेदपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड 247 मिमी कल के लिए रेड अलर्ट जारी

जमशेदपुर : मॉनसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है। बीते 24 घंटे में रांची, जमशेदपुर सहित कई जिलों में मूसलाधार हो रही है। आज यानी 19 जून से राज्‍य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा जमशेदपुर में रिकॉर्ड 247.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो अपने आप में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है। यह जबकि विजिबिलिटी 50 मिलीमीटर तक हो गई है।
सभी जगहों पर बारिश
राज्‍य में 21 जून तक राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
केंद्र के अनुसार आज राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कल 20 जून, शुक्रवार को कोल्हान क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है यानी कल भी भारी बारिश होने की असर प्रबल है।

Share this News...