जगन्नाथपुर/नोवामुंडी संवाददाता,14 मार्च:
जगन्नाथपुर में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया। जगन्नाथपुर के एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जगन्नाथपुर ब्लॉक के निकट मुख्य मार्ग से अवैध रूप से बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह चल रहे इस अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा और एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव तुरंत सक्रिय हो गए और छापेमारी कर ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी जब्त ट्रैक्टरों को आगे की कार्रवाई के लिए जगन्नाथपुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के बाद एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि “अवैध बालू कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बालू माफियाओं की अब खैर नहीं है। प्रशासन लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।”स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अब इलाके में अवैध बालू उठाव पर रोक लगेगी।
